Facebook Badge
Friday, October 1, 2021
कुछ लाइब्रेरी
Sunday, July 11, 2021
गुलामी की परिभाषा
गुलामी की अलग अलग परिभाषाएं होती हैं
कभी गले से निकलती मातम की चीख से कहानी शुरू होती है
नीले पड़े एक सर्द जिस्म से
कहानियों के रेतीले बवंडर
जिन पर बर्फ की चादर चढ़ चुकी है
जहाँ थमा दिया जाता है अनिश्चितता का प्रकोप
पुराने लकड़ी और पत्थर के घरों में
लोग चुनते हैं उम्मीद और
ललक होती है जिन्दा रहकर
आज़ादी तलाशने की
कभी कहानी वहां से शुरू होती है
जहाँ से ठन्डे नीले आसमान के नीचे
कुछ बच्चे पुस्तक उठाये
चीड़ के दरख्तों के नीचे से गुजरते हैं
तब नहीं सिखाया जाता साम्यवाद या पूंजीवाद
कुछ प्रकृति को समझने की कोशिश होती है
उन एब्स्ट्रैक्ट संकेतों से
पर लोग कुछ सीखते और हैं
और जकड़ जाते हैं भावनात्मक बेड़ियों में
निकलने की कोई उम्मीद, कोई गुंजाइश नहीं होती
पर ललक होती है जिन्दा रहकर
आज़ादी तलाशने की
एक बार तो कहानी शुरू हुई थी
एक पथरीली सीढ़ी पर चढ़कर
जहाँ अनायास ही चढ़ते चढ़ते
एक पत्थर की सिल्ली पर
जहाँ से सीढ़ी खिसक चुकी थी
और आगे कुछ नहीं नहीं दीखता है
तब सिर्फ खड़े होकर शुन्य को ताकना
एक विकल्प था
ऐसी जगहों पर मनुष्य सामान्यतः
परिस्थितिवश ही पहुँचते हैं
जहाँ दुनिया को समाज को उम्मीद होती है प्रगति की
और जीव को ललक होती है जिन्दा रहकर
आज़ादी तलाशने की
कुछ कहानियां शुरू होती है विफलता से
या फिर विलगाव से
जब एक झरने के किनारे से जाती हुई सड़क पर
कुछ किताबें पढ़ी जाती हैं
और अकेले बैठ कर पी जाती है आधा किलो चाय
चुनाव मुश्किल हो जाता जब सवाल
निर्वाण और सामृध्य का हो
ऐसे सवालों पर सबकी नज़र होती है
कई बार लोग जवाब में बुद्ध भी बन जाते हैं
शायद मनुष्य को ललक होती है जिन्दा रहकर
आज़ादी तलाशने की
कुछ कहानियां शुरू होती हैं
बस शुरू होने के लिए
जहाँ सार और प्रासंगिकता का कोई औचित्य नहीं
परन्तु इसमें समरसता है
कुछ कहानियों में निंदा है
कुछ कहानियों में समृद्धि है
कुछ में अहंकार
कुछ में ख्याति
कुछ में अपराध
तो कुछ में अपराधबोध
कुछ में अज्ञानता हैं
तो कुछ में खुशफहमी है बुद्धत्व की
और ललक है जिन्दा रहकर
आज़ादी तलाशने की
Wednesday, June 30, 2021
चुनाव
बुराँस के ढुलकते छरहरे पेड़ों के बीच
तक़रीबन उन्नीस साल पहले एक कच्ची सड़क गुजरती थी
उन कच्ची पगडंडियों को,
और कुछ पुरानी पगडंडिया जोड़ा करती थीं
जो तब शायद झाड़ियों से भर चुकी थीं
जब एक कॉपी कबाड़ में बेचने के बजाय
परीक्षा ख़त्म होने पर उन्हें फाड़कर,
उनके हवाई जहाज बनाना
एक विलासिता थी
तब कुछ बच्चे उन झाड़ियों से भरी
पगडंडियों पर शायद गलती से
गुजर जाते थे जिन पर
भेड़ और बकरियों की हड्डिया पड़ी होती थीं
जैव उपघटन के बाद, शायद उन्हें बाघ ने खाया हो
सफर के सबसे अच्छे पड़ावों में
शायद साफ़ पानी का एक नल था
संस्कृत जो जुड़ा है संस्कृति से
वहीं से कुछ श्लोकों का आविष्कार हुआ होगा
जो किसी भी पाठ्य पुस्तक में नहीं थे
ज्यादा कहने पर लड़ाई शायद भिक्षुओं और चार्वाकों
तक जा सकती है, चलिए आगे बढ़ें
कुछ और बरस पहले वह श्लोक
कुछ मुक्ति की बातें पढ़ते थे
शायद मोक्ष के परे
फिर दूर पहाड़ी से एक बड़ा मैदान
दिखता था
फिर मुक्ति और उक्ति में चुनाव था
पर चित्त उनसे भी कुछ अलग सोच सकता है
उम्मीद के परे की बात थी
तो विचार क्रियांन्वयन पर नहीं गया
माया शायद पारिभाषिक रूप से भिन्न थी
कुछ शब्दों का परिभासन उसके बाद हुवा
इसलिए विचारों में
अपरिपक्वता हो सकती है
मनुष्यता या मनुष्यों की मनुष्यता
त्रुटिहीनता पर बल देती थी
शायद ऐसा मानों सब एक ही
तराजू पर तोले जाएँ
इस समय चुनाव आसान था
अलगाव
परन्तु चित्त की दुर्बाता भी हो सकती है
कि जब अलगाव चुनने की बात आती है
तो सालों बाद मन समर्पण चुनता है
पर यह सब सिर्फ मनघडंत
रूढ़िवादी पुरानी काल्पनिक बातें हैं
इसमें कुछ भी निश्छल और निर्बाध नहीं
इसको न्यायालय में चुनौती भी दी जा सकती है
Wednesday, November 4, 2020
कुछ मकान
Tuesday, January 7, 2020
असहमति (Dissent)
शुरू की कुछ रिक्त पंक्तियों के साथ
एक बार, मज़ाक में, मैं एक
दोस्त की ले जाती हुई फाइल पर
चारों कोनो पर स्टेप्लर चलने लगा
सिलने लगा उसे लोहे की पिनो से
मेरा चंचल मन ऐसी हरकते करने को
हमेशा करता है
दूसरों को तंग करने मैं बहुत मजा आता है
लोग इर्रिटेट भी होते हैं
इस बार एक अजीब सा वाकया देखा
एल्वेन बीट्राइस हॉल की एक किताब थी
द फ्रेंड्स ऑफ वोल्टेयर
उस किताब पर एक शख्स
तीनो कोनो से स्टेपलर लगा रहा था
क्योंकि एक कोना शायद पहले से सिला था
किताब अपने मूल भाव के आधार पर
उसे ये स्वतंत्रता देती है
की वो उस किताब को जलाये
दरिया में फ़ेंक दे या सुपुर्दे-ए-ख़ाक करे
पर अजीब तब हुआ
जब उसकी देखम देख लोगो ने भी
किताब पर स्टेपलर चलना शुरू कर दिया
पहले कुछ लोग थे
फिर अनुयायी
फिर भीड़
और फिर जनता
हद तो तब हो गयी
जब लोगों ने,
उस ना गवार लेखिका
के बारे में
जान्ने वाले लोगों के,
होठों पर भी
स्टेप्लर चलने शुरू कर दिए
Monday, May 27, 2019
शायद मुझे लगा
Friday, August 31, 2018
एक पुराना किस्सा
मेरी आधी उम्र से पुराना किस्सा
न छेड़ फिर ज़ालिम
वो वक़्त जब मैं बुराँस के
पेड़ के नीचे खड़ा होकर
उनके लिए ललकता था
काफलों के लिए ललचाता था
पैदल चल कर कई किलोमीटर स्कूल जाता था
वह पुराना किस्सा
हंसी आती है अब
ऐसे न जाने कितने किस्से आये
और भूली बिसरी यादें
बनकर रह गए
हाँ पर वह भी एक किस्सा था
जिस किस्से का कोई नाम नहीं होता
वह किस्सा आसमानी काला होता है
पत्ते बहुत हरे हुआ करते थे तब
अब तो सिर्फ पीले दिखते हैं
मेरे पास एक हरे रंग का
हॉफ स्वेटर भी था
मेरी हिंदी तब अच्छी हुवा करती थी
और ठिठकियाँ लेना मेरा शौक हुआ करता था
हंसी तो अब बेमानी सी लगने लगा है
किस्सा बहुत लबा था
ये किस्सा सारे किस्सों में सबसे
ज्यादा मुश्किल भी था
मुझे पिछले बैंच पर बैठने की
आदत सी पड गयी थी
यह एक आँख मिचोली का खेल था
अक्सर मेरी ही नज़रें
ठिठक जाया करती थी
फिर अठखेलियां मैंने
कई बार सुनी भी
वह अटखेलियां बहुत सी बातें बताती थी
पर हाँ वह मुझे भृमित भी करती थी
किस्सा इतना पुराना है
की इससे ज्यादा मुझे याद नहीं
या फिर इससे भी ज्यादा
मुश्किल किस्से मुझे सता रहे हैं
ए ज़ालिम, इतना पुराना किस्सा मत छेड़
ये मेरी आधी उम्र से भी ज्यादा पुराना है
Monday, August 14, 2017
उद्देश्य की समझ
मैं क्षणभर को भूल गया था कि मैं निरा मूर्ख हूँ
मैं यही समझकर कुछ तर्क करने लगा
मैं तर्क युद्धों में हमेशा हार ही जाता हूँ
और उछाल के आकर्षण में गर्द में मिल जाता हूँ
मैं इस निष्कर्ष पर बार-बार पहुंचता हूँ कि
मुझे ज्ञान की बातें नहीं करनी चाहिए
पर यह बात भी सीख गया तो मैं
फिर इस तर्क वितर्क के चक्रव्युह में फँस जाऊँगा
न मुझे ज्ञान चाहिए न उद्देश्य की समझ
Tuesday, August 1, 2017
बुनियादी बातें
कुछ बुनियादी बातें मुझे समझ नहीं आती
कुछ बुनियादी सवालो से मैं अनजाना हूँ
बात तब की है जब में कुछ सवाल सोच रहा था
क्योंकि जवाबो की परवाह नहीं मुझे
जवाब मुझे एक निष्कर्ष पर ले जाते हैं
जो शायद किसी दृष्टिकोण पर बने हैं
सवाल साधारण था, की भ्रष्ट कौन है
जवाब दहला देने वाला था
जनता, जो सबसे ज्यादा पीड़ित है
वही सबसे ज्यादा भ्रष्ट है
भ्रष्ट होना लोगों को गंवांरा नहीं
परन्तु वही अगर विकार में बदल जाए
तो शायद मनुष्य उसे स्वीकार कर लेता है
लालच से, भय से
या किसी अन्य भावना से
अभी भावनाओं पर लिखना मुश्किल है
मैं उन सभी स्मिर्तियों को
अपने मानस पटल से विलुप्त करना चाहता हूँ
जो मुझे जवाब देती है एक दृश्टिकोण से
मुझे सिर्फ सवाल चाहिए, अनकहे, अनसुलझे
Monday, July 25, 2011
एक और सच
Sunday, June 26, 2011
हमे नहीं पता
वो दौड़ कर लिपट जाना गवाह था मोहब्बत का
इक गाडी वाला जोर से होर्न बजाकर निकल लिया
बोला हटो रस्ते से, ये नैवद्य था
कुछ हज़ार किस और कुछ सर्द दिन
इस बार दिन तनहा नहीं थे
आइना साफ़ था और पूरा भी था
लाशें अब जल चुकी हैं
" कोई तो रोक लो" कहाँ से आया है
पर दिन कभी ख़त्म नहीं हुआ
सादगी अब थोड़ी
बेमानीसी सी लगने लगी थी
उसने मुझे फिर मेहँदी में
मेरा नाम ढूँढने को बोला
पर गहरे गीले हरे रंग की खुसबू में
मैं अपना अस्तित्व खो बैठा
एक रेलिंग पर दो लटके हाथ
एक दुसरे को कचोट रहे थे
वो स्पर्स केवल दोनों का नहीं था
किसी और ने भी उसे महसूस किया था
तभी एक नन्ही लड़की कुछ इतरा के
ऊँगली और उन्गूठे से जीरो बनाकर बोली
दीदी मेहँदी अच्छी लग रही है
पर मतलब कुछ और था उसका
एक खूसट बूढा, जो शायद
उस मासूम लड़की का चाचा था
शकल बना कर देखने लगा
और गुलाबी लड़की हंस पड़ी
कई जबानो में जबानें की गयी
ईमान डोले मगर
शायद फिर ईमान बेईमानी निकले
प्यार में ईमान बेमतलब हैं
कुछ ही तीर तरकश से निकले
बाकी तीर खली गए
तरकश मचलता रहा
और निशाना अटखेलियाँ करता था
एक सुबह आलू पराठे की थी
तो बाकी सिर्फ चाय पर निकल गयी
कुछ समोसे खाए और बाकी भूख, हा !!!!
सोच लो खुसबू और भूख में क्या बड़ा है
एक बुद्ध मंदिर, जो वहां हमेशा था
पर ढलान पर दौड़ना नया था
नाव के चप्पू के साथ मछलियों की अटखेलियाँ
और कुछ नीली चूड़ियों की खनक भी थी
मौसम में मौसिदगी
और कुछ रेशम सी चमक
शायद यह रंग उतरेगा नहीं
और हाँ यह कुछ समय में और गहरा गया है
कौन पानी में देर तक रह सकता है
किसको ठण्ड कम लगती है
कुछ और आज्मयिशे थी
पर साला, फोटोग्राफर बड़ा चालू था
ठंडी बारिश , वो भी रात की
सावन का पहला फवारा साथ में
सर्द आहें, और जुकाम
पर अफ़सोस में खांसी नहीं बाँट पाया
एक नन्ही लड़की रो रही थी
पर शायद रंगीन परी को
उस पर प्यार आ गया, और बोली
में इसे गोद में ले लूं
उछलते हुवे चलकर थोडा
सावधानी बरतनी चाहिए
फिर पीछे से नाम लेकर अगर पुकारे कोई
तो चोर को चुप रहना चाहिए
पर पकडम- पकड़ाई का खेल
केवल चोर पोलिसे ही नहीं खेलते
कुछ लोगों के आशियाने
ज्यादा मचलते हैं, और फिर आग लगती है
चेहरा गुलाबी था, कपडे भी और टोपी भी
गुलाबी ही खरीदे गए
पर हया का रंग कुछ भी हो
वो नीला नहीं होता
चोकलेट ढूँढने की कोशिश थी
पर स्ट्राऔबरी ही मिला,
पर सच बताओ वोह भी
बहुत अच्छा लगा
फिर क्या था, एक किताब में कसमें
या कसमों की किताब, कुछ रुआंसी आँखें
और ज्यादा ही देख लिया है हमने
ज्ञान ज्यादा हो गया अब
Tuesday, September 7, 2010
Petrificus Totalus
Monday, February 22, 2010
आसक्ति
चकतों के शहर से निकल पड़ा ,
एक यायावर
हाँ चकते काले रंग में दिखाई नहीं देते
लाल रंग लपेटना,
लाल रंग ओढना,
लाल रंग में सिमटना,
लाल रंग में नहाना,
और शायद पहना हुआ लाल रंग भी
उस यायावर को ख़राब लगता था
या शायद वोह
लाल रंग का औचित्य ही नहीं समझ सकता था
तीन भाषाओँ या शायद चार
तीस या शायद इकत्तीस बोलियों के बीच
(हाँ क्योंकि दुनिया में आखिरी मायने नहीं रखते
इसलिए मैं भूल रहा हूँ )
हाँ, उनके बीच लाल रंग का एक फूल
उन चार भाषाओँ और इकत्तीस बोलियों से
बेखबर, खुमारी में डूबा हुआ
शायद प्रारब्ध यानी यायावर का इंतजार कर रहा था
इतने भीड़
बोलियों और भाषाओं की
और उसमे उत्सुकता
शायद थोड़ी जिज्ञासा
पर यायावर वातावरण को कहाँ समझ पाते हैं
वैसे भी पुरवाई तो
फूल के लिए उमंग लेकर आती है
पर यायावर तो श्रौत का पता लगाते हैं
वो यायावर श्रुति के मनम में ऐसे खोया
था की उसकी तन्द्रा कभी ना टूटेगी
पर.......
पर फूल लाल रंग में
लिपटा, सिमटा ढका और नहाया हुआ वो फूल
शायर गुलाब ही था,
पर यायावर को वो कुछ और ही लगा,
(वो चकतों का शहर फूलो की घाटी था )
फूल में आकर्षण तो था
पर यायावर काला कपडा पहने
भाषाओँ और बोलियों के क्षीण होने का इंतजार कर रहा था
लाल रंग का आकर्षण
भले ही देर में असर करता हो
पर असरदार तो होता है
यायावर ठिकाना ढूढने लगता है
यही तोह लाल रंग है
पर मुझे उसने धोखा दिया है
और में कविता से बोर हो जाता हूँ
Wednesday, January 13, 2010
होमोसेपियेंस
दो फटे जींस और कुछ पुल्लोवर्स
आवारा, बेकार, बदबूदार और अपने में खोये दो लोग
एक क्रिकेट ग्राउंड और एक बाईक
कुछ मंदिर और बाकी आलू पराठे
कुछ किलोमीटर और गुदी हवी चट्टानें
ठंडी हवा और तेज धुप
कितने अलफ़ाज़ और कितने अंजाम
तन्मयता से धुप में बैठकर
कुछ सिगरेट सुलगाने से अंतर का पता चलता है
एक ही कंपनी की दो अलग किस्मो की सिगरेट पीने वाले दो बोर
हनी डीयू का रेहेस्य खोल रहे थे
पर उनका उत्साह तो देखिये घंटो बैठकर
ताके जा रहे थे न एक दुसरे को न शून्य को
सिर्फ सड़क को, या वहां से गुजरने वाली गाडी के नम्बरों को
फिर कुछ सर्द रातें और कुछ ठन्डे पथरीले जाम
दो रम के क्वाटर और चार व्हिस्की की बोतलें
ठण्ड में ठन्डे दो कम्बल ऊपर और एक नीचे
पर ठण्ड ज्यादा है
आखिर
क्या सिर्फ होमो, सेपिएन्स होते हैं ?
पर बड़ा सवाल है क्यों?
Saturday, October 24, 2009
CHOICE OF COLORS
Hey almighty God, I have a sweet child born on the eve of new year. You know how cold the weather is. Just imagine how hard to take a conceived woman woman to a maternity hospital. An then you betrayed me after so much effort of mine. 'She turned out to be a girl'. What the hell it is.
but I believe in you, oh Mighty lord!.
I loved that gift of yours being oblivious to my own child. I caressed her even at her nuisance. She wept whenever I hold her, she pissed at my new trousers when I just had had my ablutions she made faces to me when I was happy, I got no solitude when I was harassed by the evilness of this world. I had lost the smell of odor of her mother cause we were to share the bed.
But what I gained was the pleasure of being a father. The father of a charming, sweet, beautiful and arrogant child. The child which used to love its father. I wants it to be same for the rest of my life. But I don't know why you have created devils. She just started believing in the Devil at an instance of space. She bend the general laws of physics. She started bending a 2'' thick solid iron rod with her delicate but nimble hands.
She started worships at midnight. She used to outsmart the crooks. Once she took some money out of a Don as extortion by kidnapping her daughter. She told me that she don't do it for money. But the hell with that. The point is she did it. haauffffffffff.
Oh my sweet lord this child is going out to devil, and now the devil has taken a form of a boy who I don't say exploits her but the case is reversed she is exploiting him. She is my sweet child which I have nurtured with great care and protection. I don't know what is the best possible way to get in to her dreams again.
But can't leave her just like that for committing such high degree crimes. I want to stop her but she didn't listen to me I scolded her but she is just numb. I want to kill her but she feels no pain no remorse. Oh dear God! please bring my child to me.
And if the devil you have her possessed then Oh dear Devil! please bring my child to me.
And my honour to the world.
NUMBNESS OF A CHILD:
Oh Devil! you know how much I have loved my father. I don't remember the days before which my memory started, but the memory of the scent of my father still remains in my lungs. I can't recall his expressions but I still have the noble and gentle touch of him in my skin and the firmness of his embraces in my blood. The sweet words are hardest to remember but the sweetness is unforgettable.
Then I got older he brought stuffs for me. May be not from father's affection but may be from obligations of a father. he called me almost always in the most ruthless manners but I adopted his demeanor as my identity. His slangs at others made me laugh and I cherished him as always.
Then, when I got senses, I started feeling nothing for him and then a vacuum was created in the vicinity of the egg in which I live. The yoke of the ellipse started getting paler and I found the pungent and aromatic odor as useless. I got immobilized. The numbness haunted me. The adolescent child has become white from blue.
Then the devil you came in. As the destiny of the colors every girl has to get pink. But for me it was mingled with the reddish aggravation and brownish hollowness. The color of being nothing or maybe something that I can't define haunted me. I started doing this and that is what matters.
The taste of cocaine can elate any one to you. I anticipated that. My father said that I am condescending but I was baffled. My desire of no need and no want would have done that. But to get a deep pink I did all what I should have ashamed off. He told me that I am converting to deep purple. The shame had left me years ago. The pleasure had over powered it. Oh devil you relished me.
But my father is upset not because of vacuum but because of the vulnerable air the has sucked. He wanted me to be the slave of vacuum but the vacuum became my slave and now the smoke of morphine can soothe it.
Oh Devil and oh Father, Leave me to me. (She uttered it as plea but without please)
Oh God please leave me to me. ( In a sound of comfort and no respect)
THE GUILTY ALMIGHTY:
I can be the Devil or the God, but it doesn't matter to me. I don't create rules. I just intervene in them. I am no good to be the one to solve your problems I just want to make father saffron and the girl pink. but they chose the colors of red and blue. I am nobody.
Even I love pleasure. The pleasure of being with someone whom I can master. Even they want so and that is why they I pleading me. But I know that they shouldn't, even they know they shouldn't. But the colors are too hard to ignore.
Colors have long ago eroded my skin my mind and now its eroding my comfort. But even being an outsider I love pleasure and true pleasure is obtained from our own choices. If choices change, the environment has to modify itself. The desires must be rectified.
I can't do anything because one must fight for his own choices.
Oh father oh Daughter " I am you, cause existence is limited by our own self."
Give me the toast of blood.
Friday, October 23, 2009
तितलियाँ और इच्छाए
लाल नसों वाली
प्यार से एक बाग़ में उड़ रही थी
मत सोचो की वो अकेली थी उसके
साथ कुछ नीली पंखो वाली और बहुत सी
तितलियाँ भी पराग की तलाश में
फूल छान रही थी
मुझे ( जाहिर सी बात है)
सिर्फ़ गुलाबी तितली ही दिखाई दी
तितली ने मुझे भाव विभोर कर दिया
पर शायद भावुक नही
मैं फिर से ये सोचने लगा
की इस तितली के पीछे भागो या नही
बड़े काम है मुझे
हाँ सो तोह है
मुझे बचपन से ही
रंगीन तितलियाँ पकड़ने का शौक है
उन्हें देख कर मैं
स्कूल जाना भूल जाता था
एक बार एक कागज का
प्लेन उडा रहा था
उससे एक तितली की मौत हो गई
दोस्तों ने कहा तू रोया क्यों नही
मैंने कहा था मुझे दुःख नही होता
फिर क्यों अचानक एक दिन जब एक बड़े से
ट्रक ने एक नीली तितली को कुचला तोह मुझे दुःख क्यों हुआ
मैंने जब सिंहावलोकन किया तोह पाया
की मैं नेपथ्य मैं गुलाबी तितली का करहना सुन रहा था
पर अब यह संगीत भी ओझल होता दिखाई देता है
क्योंकि मेरी इच्छाएं मुझे तित्लीयों के पीछे भागने से रोकती है
मुझे क्या चाहिए यह तोह नही पता पर हाँ
तितलियों का आकर्षण मुझे बाग़ मैं घुमा ही देता है
पर सच नही पता मुझे
की मैं क्या चाहता हूँ
तितलियाँ ही इच्छाएं है
या तितलियों ने इच्छाओ को मार कर
उनका आवरण धारण किया है
क्या फर्क पड़ता है
मुझे तोह सिर्फ़ खुशी चाहिए ना?????????
Wednesday, October 14, 2009
सपने और अस्तित्व
मुझे बहुत ज्यादा भूख लगी
परेशानी ने हद कर डाली
कुछ ढूँढा पर खाना तोह
जैसे यहाँ दुर्लभ ही है
पर फिर मुझे याद आया की
मेरे पास कुछ धुवें की डंडियाँ पड़ी है
उनमे से एक उठा ली और जला ली
भूख बहुत जल्दी ही शांत हो गयी
पर शायाद कुदरत और ही कुछ चाहती थी
पर थोडी ही देर बाद
मुझे और भोख लगी,
लगता है प्रकृति को पता है शैतान कैसे बनाये जाते हैं
पर में तोह इस सच से बेजार था
क्या करता सोचा इससे काम नही बनने वाला
तोह सोचा क्या किया जाए
शायद समय ज्यादा हो और नींद ना आती हो
तोह इंसान पागल हो जाए
नही शायद ही इंसान नही जानवर भी
पर हल तोह आवश्यक सा था
सो नींद लाने की कोशिश में खुली आंखों से
एक सपना देखना चालू किया
सपने में वोह सब मुझे मिल सकता था
जो कभी इच्छित था
यह प्रयत्न भी विफल रहा
और मुझे ना नींद आई ना ही क्षुंधा शांत हुई
पर पता नही क्या हुवा जब सुबह
मेरे अलारम ने मेरी नींद खोली
तोह समझ आया की
मैंने एक सपने में सपना देखा
जिसमे में वोह नही देख पाया
जो मुझे सपने में देखना था
मैंने वोह नही देखा
जो मैं अपने लिए अच्छा समझता था
मैंने वोह देखा जो मेरे लिए सबसे अच्छा हो सकता था
पर सपने का सपना तोह सपना ही है ना
शायद आस्तित्व हमारे निमित्त को आरक्षित कर देता हें
और निमित्त सपनो को
Tuesday, September 22, 2009
जंगली की कहानी
थोडी बड़ी है
जंगल में जहाँ शेर भालू
और चीते रहते हैं
जहाँ कबाड़ भी नही होता
सिर्फ़ घास और पत्थर होते है, वहां
एक जंगली रहा करता था
उस जंगली ने, अकेले ही
उनके साथ रहने की आदत डाल ली
पर अचानक से वो अँधा हो गया
सोचो एक अकेला इंसान
अँधा पर अकेला
और सबसे, सबसे जरूरी जंगली
उसने हाथ से ढूंढ कर कुछ घास खायी
और जब उसके हाथ पर कुछ गर्मी का एहसास हुआ
तो उसने आग की खोज भी कर डाली
पर ऐसे जंगली कम ही तो होते हैं
उसने पत्थर, घास और आग,
और बहुत सारी और चीजे,
जिन पर उसे विश्वास था
कबाड़ को छोड़ कर
क्योंकि जंगल में कबाड़ नही होता
उन्हें जोड़ कर एक टाइम मशीन बनाई
वो फिर उस टाइम मशीन से इंसानों
के बीच आ पहुँचा
पर फितरत से मजबूर वो
जंगली, यहाँ भी ...
क्योंकि उसे सिर्फ़ अपने कायदों
पर विश्वास था
उन भूखे लोगों को
जो सिर्फ़ दिल पर एतबार करते है
या कम से कम दिखाते तो हैं
उन लोगो के ईश्वर को त्याग कर
अंगीठी में कोयला डाल कर
एक स्याह रात में सर्दी में बेठा रहा
सोचता था की उसे किसी ने बताया है की
यहाँ लोग प्यार भी कर सकते हैं
उस भूलावे में वो आ गया
पर वो जंगली फितरत से मजबूर
दिमाग पर ज्यादा भारोसा करता था
यहाँ भी....
हाँ यहाँ भी उसने मजे से जिन्दा
रहने का तरीका निकाला ही लिया
और उन सारे इंसानों से आगे निकल गया
जो कबाड़ में, भगवन में, और प्यार में विश्वास करते थे
पर टाइम मशीन पर नही
क्योंकि टाइम मशीन तो जंगली ने बनाई ना
वो जंगली ना न्यूटन था ना आइनस्टाइन था ना मैं
वो तो बुध, महात्मा गाँधी और मैं थे......
Sunday, September 6, 2009
एक सहर
कुछ आपके जैसे, बाकी मेरे जैसे
याद रखिये ये एक साम्यवादी कहता है
क्योंकि कुत्तों और इंसानों में सिर्फ़ उसे ही फर्क पता है
अवसरवादी और पर्यावरणविद तो दोनों में
फर्क ही नही जानते
एक बार एक इंसान की लाश को
कुत्तों के एक मशहूर ड्राईवर ने कुचल डाला
उस पर केस चला, लाश को कुचलने का
हाँ, कुत्तों के लिए इंसान तो लाश ही है ना
जज ने कहा, क्या बेटा ज्यादा पिए थे क्या
वो तो कोई नही
पर तुमने लाश को बाकी इंसानों के
खाने के लिए क्यों छोड़ दिया
डर नही लगता सड़ती इंसानों की लाशें देखने में
फिर वो कुत्ता उस लाश के बारे में सोचने लगा
की उस इंसान की अंतडियां बाहर आकर
निशाचरों को निमंत्रण दे रहे थी
वो शायद उनके डिनर का समय था
एक चीले ने धीरे से दाहिने आँख निकली और हवा में ले उडी
तभी एक बिल्ली जिसने पहले खून नही चखा था
ना जाने कहाँ से आई और पेट के ठीक नीचे से अपना
हिस्सा निकाल कर ले गई
असली काम एक नरभक्षी बन्दर ने किया,
जो भूख से बेबस हो कर कपाल को नारियल की
तरह फोड़ने लगा
और फिर जिस पर इंसान को नाज़ है
उसका वही अंग लेकर वहां खाने लगा
पर कुत्तों के समाज में भी तो तिरिष्क्रित कुत्ते
होते ही हैं
एक ऐसी ही कुतिया आई और उसने जो विभत्सता दिखाई
उसे सोच कर वो अपराधी भी दंग रह गया
उसने इंसान के दिल के टुकड़े किए
खून पिया और
और फिर आसमान की तरफ़ देख कर
अपनी ही बोली में रोने लगी
शायद कहती थी की पैगंबर
अपने बाशिंदों को भेज इस इंसान का बचा
शरीर खाने को
आख़िर कुत्तों के समाज में जहाँ
इन्सान रहते हैं
कुछ आपके जैसे, बाकी मेरे जैसे
वहां भी कुत्तो के दिल में भावनाए तो होती ही है
यही सोच कर उस जालिम ड्राईवर ने
सबके सामने कोर्ट में माफ़ी मांगी
Wednesday, August 12, 2009
कांच
जब मैंने पहली बार सुनी
तो कुछ अटपटा सा लगा था
फिर मैंने कांच से ही पूछ डाला
मुझे कैसा लगना चाहिए
तो उसने कोई जवाब ही नही दिया
अरे, मैं ही तो बुद्धू था
जो यह भी भूल गया की कांच बोलेगा कैसे
पर फिर मैंने एक तरीका निकाला
उससे उगलवाने का
मैंने उसे दुबारा उठा कर
पटक दिया
फिर आवाज़ आई
पर इस बार शायद, मेरे अलावा
सुनने वाले दूसरे भी थे
ज्यादातर लोग फिर
विस्मित थे मेरे तरह क्योंकि
यह शायद उनका पहला अनुभव था
कांच को टूटते सुनने का
पर इस बार, मैंने ध्यान दिया
कांच शायद इस बात से दुखी है की उसे मैंने तोडा है
नतीजा में तीसरी बार कांच के टूटने का इंतज़ार कर रहा हूँ
क्योंकि शायद इस बार तोह कांच
मुझे कहेगा ही
के उसमे कितना सोडा पड़ा है
पर परेशानी यह है की
मुझे प्रयोग करने के लिए
हर बार कांच तोड़ना ही पड़ता है
और कांच मुझे कुछ कह ही नही पाता
क्योंकि टूटने पर कांच शायद मर जाता है
Wednesday, August 5, 2009
May be new.... who cares
Monday, July 20, 2009
I CAN'T GUESS THE TITLE
The most important part of our life is what is deep down inside us. It may be aquired, adapted or innate, but cannot be intentionally imposed.
Once I felt nothingness inside me or may be no feelings and the worst was no remorse for having nothingness. The I felt may be I am wrong I am too emotional to do that. Once my sister told me that she always guess wrongs about me because I change or show the real color of my skin years later. I am a cold blooded animal who sucks the hot blooders to get warmed up for the feeling. My intimacy for the feelings are such that I try to imitate them from the others, but not from the circumstances. I was stunned by her interpretation so I derived a new technique.
I tried to imbibe me with all sorts of swords in my brain. I started putting feelings inside me that may have warned me up and then you know what happened I failed in my quest. Just a little back in time I went into a feeling that still is very hard for me to deny , and may be this time for good/bad I am not able to get out of the feeling.
They are telling me that it will soon pass away but this time I want to lose my immortality. I wanted to be predicatble. I wanted things like money, and heart full of emotions. May be I can stay like this for the whole of my life just trying to understand the quantums of the society but what haunts me is ignominy. Like the most brilliant actors I want to feel it deep down inside and may be by that way I can be the one that I might have dreamt for years.
I want to want fame, name, money, love and all the stupidnees that exists in this logical world and the irony is I have wanted them long back deep down inside. My soul cries (my brain biological cell) that I shouldn't be so rough on me but still I don't know that how much will it matter.
I want to feel the same way, the language of disrimination that cheif officer of Dorado had. He just told me that It is being unprofessional of me being listening to a pakistani over and Indian. I wanted to say him fuck off but know what I want is his innate qualities.
But like a small child taking birth I should or the circumstances should teach me that which of the feelings are pure and came out of heart, not the feelings that are generated my own self humilitation. Sometimes it shows that we are losing our integrity to mortals of shame and may be to a person who was too forced to look deep down inside his soul.
And then I force myself for this stupidity. No, Its not that but the moon is always dark but we make it only one side dark where the light of sun doesn't reach but It may still have the calmness that I love, the pacifying ability, the gravity that pulls out the humongous water to several meters, and above all it holds the image in the poems of a love generator.
And thats why I want to return to the world of mortals.
Tuesday, July 7, 2009
वोह शाम
कि जब अपने आप को ढूंढ़ना चाहा तोह
मुझे अपने में सिर्फ़ सोच नज़र आई
लगा मेरा तोह कोई अस्तित्य ही नही
वहां, जहाँ भौतिक देह मायने रखती है
मेरा यह सपना हमेशा ही अधूरा रहा कि
कोई मुझे देखे
वोह तोह हमेशा मेरे पार ही देखते थे
मेरे परछाई भी ऐसा लागत था जैसे
किसी चीज़ पर ठेहेरती ही नही है
मेरे छिछली रूह मुझे उस दिन कि याद दिलाती है
जिस दिन तुम मुझसे मिलने आई
मुझे नही पता था कि कुछ कहना चाहिए या नही
पर फिर भी मैंने जितना हो सका उतना तोह कहा ही था
वोह उमंग ना कहीं दिखाई देती है
ना तुम में ना मुझमें
जो उस शाम को शानदार बना सके
पर अफ़सोस ना तुम्हे था ना मुझे
शायद समय बहुत जरूरी होता है
वास्तविकता का भान कराने में
पर यह बात मेरी समझ में ज़रा देर से आई
पर मैं हमेशा से यही जनता हूँ
कि समय छलावा होता है
तोह देर होने से भी फरक नही पड़ता
जहाँ तक मेरा सवाल है मैं अभी तक
तुम्हारे आखरी त्यौरी के चढ़े हुवे बालों पर ही अटका हूँ
Saturday, June 6, 2009
कलमा
मैंने अपनी इच्छाए जातई तो,
तुम कट लिए जमाने का वास्ता देकर ।
में जानता हूँ चालाक हो तुम लेकिन
पच्ताऊगे तुम
पर ये ज़माना न तुम्हे जीने देगा, ना मुझे
भीड़ बड़ी अजीब सी चीज़ है
जिसमे खोना इतना मासूम लगता है
पर इंसान, शायद कुछ अपने जैसे
इससे कतराते हैं
डर लगता है ना मेरी बाणी सुनकर
पर क्या करू सच बोलने की आदत सी पड़ गयी
जिन्दगी इतनी उदास तो नही है, फिर भी
तुम मुझे हमेशा याद आती रहोगी
क्योंकि सिर्फ़ ऐसा नही, की मैं तुम्हे नही समझ पाया
तुम भी शायद मुझसे उतनी ही अनजान हो
पर मैंने आन्सुवों को देखा था एक दिन तुम्हारी आँखों में
जब तुम्हारे बाप ने मुझे तुम्हारा आशिक बुलाया था
पर क्या करूँ मजमून से मजबूर था
पर यह सब शायद उस कैंडी का कमाल था जिसे
हम दोनों खाना चाहते थे
तुम्हे नही मिली तो तुम रो पड़ी
पर में तो एक लड़का था
सो छुपा बेठा
पर अब मुझे भान है
और मेंने रास्ता निकल लिया है
जिन्दा रहने का
पता है अब मैं पुतलों पर विश्वास करता हूँ
क्योंकि उन में जितनी इच्छाएं होती है
उतना ही दिखाते हैं
Saturday, May 2, 2009
An Experiment on a Bird in the Air Pump
reference: http://en.wikipedia.org/wiki/An_Experiment_on_a_Bird_in_the_Air_Pump
We all know how important the vacuum pumps are, but the most sensational part of the story is its invention. The inventor "Robert Boyle" in his experiment while testing his designed one of the three pumps wrote this"the Bird for a while appear'd lively enough; but upon a greater Exsuction of the Air, she began manifestly to droop and appear sick, and very soon after was taken with as violent and irregular Convulsions, as are wont to be observ'd in Poultry, when their heads are wrung off: For the Bird threw her self over and over two or three times, and dyed with her Breast upward, her Head downwards, and her Neck awry"
This just shows his great interest in science but the worst part of the story was not Boyle, his successors used birds for demonstrations which is more of fun and less of educations and that's how I think that portrait might have come of.
Or may simply be the painter just wanted to paint something so out of curiosity he painted it out,Or may be due to ignominy in painters heart towards him and towards his counterpart humans (which I certainly doubt) he have invented (sorry painted) it out.
Then due to intentions not to be disclosed out/ discovered out/ or may be I am not sure of, that I remember a great song by led zepplin, which says in some of his lines
There's a song bird who sing............And she is buying a stairway to heaven.
The birds who sacrificed themselves/ or may be we sacrificed them for our own personal interests/ amusements/ curiosity /or just for sake of demonstration (Birds) sold out souls of theirs in the naked world and left us to buy stairway to heaven and is enjoying in a low-pressured-chamber-heaven.
May be, I don't know / appreciate but I am also buying a stairway to heaven because even I believe that all what glitters is gold like the bird who believed that she could sing in vacuum.
Tuesday, April 21, 2009
Virus and My Laptop
Then after installing several other games, One day I thought of installing Norton Anti-Virus. You know what it did, It detected some virus named win-almanahe along with hacktool rootkit. but the worst part of the story was that it failed to identify virus like new folder.exe along with some unknown viruses. Then after my free subscription of norton was over I decided to remove it.
I downloaded an antivirus smartav.exe. But as I removed norton It left some traces of virus itself which remained even after formatting my computer (the interesting point is that I formatted my laptop before that almost 4-5 times in 2 months). Then as I installed the smartav.exe It removed new folder.exe but please trust on nobody it modifies some of my regisrty which again forced me to format.
I thought of manual removal of virus. I came across the fact that the .com files are preferable to .exe files. When I was at home I came across a file name NTdetect.com or something like that I deleted it. My computer stopped booting. alas what a great piece. I talked to model to take a fresh copy of window through which I repaired my laptop for the first ( before it I only used formatting).
Then I came across the recent attack of olhrwef.exe. It was the worst I could have ever imagined it did everything to my computer. but because of my genius brain and the google I maunally removed the deadliest encounter. but It was not the worst.
I was searching for a software to boost up my internet speed I came across to a .exe file. and you know it installed various of spywares. I will give you image.

My comupter is sending hunderds of mails to unidentified email addresses and I am frustrated of that. Please tell me what can I do.
But this is not the end there are too many worms roaming inside the body of my comupter
Please help me.
Saturday, April 18, 2009
The Confession
Sunday, April 12, 2009
The Psyche
Tuesday, March 31, 2009
Redtappism
This is one of the most amazing thing I have read in a book of Ayn Rand. This is phrase uttered by a communist not praising czar but mocking the decendents of Marx and Lenin, Its not the treachery for there idaelists but the true feeling of a man whose soul is free and who is not bounded by any thoughts but the thought of freedom. This thought of freedom is completely contradicts the existence of contadiciton itself.
The above speech was given by a father at her daughter's wedding when he was calling almost all of us a dog who is not only after the bone but also after sex with the greatest bitch in the town and also about earning respect for being the most loyal dog for the red tappism.